World Dance Day Information in Hindi आज विश्व नृत्य दिवस है। विश्व नृत्य दिवस हर साल 29 अप्रैल को मनाया जाता है। दुनिया भर में पहली बार विश्व नृत्य दिवस की शुरूआत 29 अप्रैल, सन 1982 ई. से हुई थी। वर्ष 1982 ई. में यूनेस्को की अन्तर्राष्ट्रीय थिएटर संस्था International Theater Institute ( IIT ) की अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य समिति ने आधुनिक बैले के निर्माता जीन जॉर्ज नोवेरे ( Jean George Noverre ) ( 1727 - 1810 ) के जन्म दिवस पर विश्व नृत्य दिवस मनाने की घोषणा की थी।
भरतनाट्यम नृत्यशैली |
कथकली नृत्यशैली |
आज विश्व नृत्य दिवस है। विश्व नृत्य दिवस हर साल 29 अप्रैल को मनाया जाता है। दुनिया भर में पहली बार विश्व नृत्य दिवस की शुरूआत 29 अप्रैल, सन 1982 ई. से हुई थी। वर्ष 1982 ई. में यूनेस्को की अन्तर्राष्ट्रीय थिएटर संस्था International Theater Institute ( IIT ) की अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य समिति ने आधुनिक बैले के निर्माता जीन जॉर्ज नोवेरे ( Jean George Noverre ) ( 1727 - 1810 ) के जन्म दिवस पर विश्व नृत्य दिवस मनाने की घोषणा की थी।
विश्व नृत्य दिवस मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के आम लोगों को नृत्य के लिये आकर्षित करना तथा नृत्य के प्रति जागरूक करना है।
अगर हम भारत की बात करे तो नृत्य हमारे देश की संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है। भारत के हर राज्य में अलग - अलग तरह की नृत्य शैली पाई जाती है जो निम्नलिखित है :-
भारतीय राज्यों के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य तथा लोकनृत्य
- उत्तर प्रदेश - रासलीला, कत्थक (शास्त्रीय ), नौटंकी, झूला, कजरी, जद्दा, चाचरी, जैता आदि।
- उत्तराखण्ड - कुमायूँ, गढ़वाली, कजरी, झोरा, रासलीला, चपादी आदि।
- छत्तीसगढ़ - गौडी, करमा, झूमर, डागला, पाली, टपाली, नवरानी, दिवारी आदि।
- झारखण्ड - छऊ, सरहुल, जट-जटिन, करमा, डांगा, विदेशिया, सोहराई आदि।
- हिमाचल प्रदेश - धमान, छपेली, महाथू, नटी, डांगी, चम्बा, थाली, झैंता, डफ, डण्डानाच आदि।
- पंजाब - भांगड़ा, गिद्दा, धमान, डफ आदि।
- राजस्थान - धूमर, घापाल, फूंदी, पनिहारी, जिन्दाद, नेजा, गणगौर आदि।
- गुजरात - गरबा, डाण्डिया टिप्पनी जुरियुन, भवई, रासलीला, लास्या, पणिहारी आदि।
- महाराष्ट्र - लावनी, नकटा, कोली, लेझिम, गफा, बोहदा, गौरीचा, ललिता, तमाशा, मौनी, लेजम, पोवाड़ा आदि।
- गोवा - मांडी, झागोर, खोल, ढकनी आदि।
- कर्नाटक - यक्षगान, कुनीता, कर्गा, लाम्बी, वीरगास्से आदि।
- आन्ध्र प्रदेश - कुचिपुड़ी ( शास्त्रीय ), मोहिनीअट्टम ( शास्त्रीय ), घंटामर्दाला, कुम्मी, सीद्धि मधुरी, छड़ी आदि।
- तमिलनाडु - भरतनाट्यम ( शास्त्रीय ), कुमी, कोलट्टम, कावड़ी आदि।
- केरल - कथकली ( शास्त्रीय ), थुलाल मोहिनीअट्टम ( शास्त्रीय ), ओट्टम, कालीअट्टम, पादयानी आदि।
- मेघालय - लाहो, बांग्ला आदि।
- मणिपुर - मणिपुरी ( शास्त्रीय ), राखाल, नटरास, महारास, रॉखत आदि।
- ओडिसा ( उड़ीसा ) - ओडिसी ( शास्त्रीय ), सवारी, धूमरा, पैंका, छऊ, अया आदि।
- असोम ( असम ) - बिहू, बिछुआ, नटपूजा महारास, खेल गोपाल, झुमुरा होब्जानाई, कलिगोपाल, नागानृत्य, बुगुरूम्बा, अंकियानाट आदि।
- पश्चिम बंगाल - काठी, कीर्तन, गम्भीरा, ढाली, जात्रा, मरसिया, बाउल आदि।
- अरूणाचल प्रदेश - मुखौटा नृत्य, युद्ध नृत्य आदि।
- मिजोरम - खानट्म, पाखुपिला, चेरोकान आदि।
- नागालैंड - चोंग, खैवा, लीम, नुरालीम आदि।
- जम्मू और कश्मीर - राउफ, हिकात, मंदजास, कूद दण्डीनाच, दमाली आदि।
भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य तथा उसके नृत्यकार
- भरतनाट्यम - यामिनी कृष्णमूर्ति, सोनलमान सिंह, रूक्मिणी देवी, लीला सैमसन, मृणालनी साराभाई, वैजयंतीमाला बाली, हेमामालिनी, मालविका सरकार, प्रियदर्शिनी गोविन्द।
- कुचिपुड़ी - यामिनी कृष्णमूर्ति, लक्ष्मी नारायण शास्त्री, राधा रेड्डी, राजा रेड्डी, स्वप्न सुन्दरी।
- ओडिसी - संयुक्त पाणिग्रही, सोनलमान सिंह, किरण सहगल, माधवी मुदगल, रानी कर्ण, इंद्राणी रहमान
- कथकली - बल्लतोल नारायण मेनन, उदयशंकर, कृष्ण नायर, शांताराव, मृणालनी साराभाई, आनन्द शिवरामन, कृष्णन कुट्टी।
- कत्थक - पण्डित बिरजू महाराज, लच्छू महाराज, सुखदेव महाराज, सितारादेवी, गोपीकृष्ण, शोभना नारायण, मालविका सरकार, चन्द्रलेखा, बिन्दादिन महाराज, अच्छन महाराज, नारायण प्रसाद।
- मोहिनीअट्टम - कल्याणी अम्मा, भारती शिवाजी, रागिनी देवी, हेमामालिनी, श्रीदेवी, शांताराव, तारा निडीग़ाडी, गीता गायक।
- मणिपुरी - गुरू अमली सिंह, आतम्ब सिंह, नलकुमार सिंह, झावेरी बहनें ( दर्शन, नयना, सुवर्णा तथा रंजना झावेरी ), सविता मेहता, कलावती देवी, चारू माथुर, सोनारिक सिंह, गोपाल सिंह, बिम्बावती।
Keywords खोजशब्द :- World Dance Day Information in Hindi, Information of World Dance Day, विश्व नृत्य दिवस,भारत के प्रमुख शास्त्रीय तथा लोकनृत्य, जानकारी, यूनेस्को।
COMMENTS